गुमला. शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुमला के बड़ाइक मुहल्ला स्थित गायत्री शक्तिपीठ राधाकृष्ण मंदिर परिसर में 31 जनवरी से समूह साधना सह नौ दिनी कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया जायेगा. यह कार्यक्रम तीन फरवरी तक चलेगा. 31 जनवरी को सुबह आठ बजे कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. इसके बाद संध्या में संगीत प्रवचन होगा. एक फरवरी को प्रात: छह से 7.30 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, प्रात: आठ से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ व संस्कार, दोपहर दो से तीन बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी, शाम छह से नौ बजे तक संगीत प्रवचन व वीडियो से विशेष संदेश, दो फरवरी को प्रात: छह से 7.30 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, प्रात: आठ से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ व संस्कार, शाम पांच से नौ बजे तक संगीत प्रवचन व दीप यज्ञ तथा अंतिम दिन तीन फरवरी को प्रात: छह से 7.30 बजे तक सामूहिक जन ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम तथा प्रात: आठ से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ व संस्कार पूर्णाहुति होगी. यह जानकारी गायत्री परिवार गुमला की सरस्वती सिंह ने दी. श्रीमती सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है.
नौ दिनी कुंडीय गायत्री महायज्ञ 31 से
गुमला. शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुमला के बड़ाइक मुहल्ला स्थित गायत्री शक्तिपीठ राधाकृष्ण मंदिर परिसर में 31 जनवरी से समूह साधना सह नौ दिनी कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया जायेगा. यह कार्यक्रम तीन फरवरी तक चलेगा. 31 जनवरी को सुबह आठ बजे कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. इसके बाद संध्या में संगीत […]
