ट्रैक्टर में घुसी बाइक, दो मरे

गुमलाचंदाली के समीप घटी घटनाबसुवा बरहाटोली के थे दोनों युवकगांव लौट रहे थे संजय व संतोष8 गुम 24 व 25 घटना स्थल का दृश्यप्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर से तीन किमी दूर चंदाली के समीप गुरुवार शाम 7.15 बजे ट्रैक्टर से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी. संजय उरांव व संतोष महतो बसुवा […]

गुमलाचंदाली के समीप घटी घटनाबसुवा बरहाटोली के थे दोनों युवकगांव लौट रहे थे संजय व संतोष8 गुम 24 व 25 घटना स्थल का दृश्यप्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर से तीन किमी दूर चंदाली के समीप गुरुवार शाम 7.15 बजे ट्रैक्टर से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी. संजय उरांव व संतोष महतो बसुवा बरहाटोली गांव के थे. गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी पहचान की. दोनों युवक शहर आये थे. बाइक से गांव लौट रहे थे. चंदाली के समीप खड़े ट्रैक्टर के नीचे बाइक सवार घुस गये. संतुलन खोने के कारण यह हादसा हुआ. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे. लोगों के सहयोग से शव को गाड़ी में रखा गया. मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >