मजदूरों ने गुमला एसपी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंप कर मांग की. 8 गुम 13 में, एसपी को आवेदन देने जाते मजदूर. गुमला. काम पर लगे मजदूरों को पुलिस प्रशासन द्वारा मारपीट किये जाने के विरोध में गुमला के मजदूरों ने इंटक महिला अध्यक्ष अमृता भगत के नेतृत्व में एसपी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया. जिसमें मारपीट करने और गाली-गलौज करनेवाले पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की है. आवेदन में उल्लेखित है कि किता ग्राम निवासी लालसाय तुरी लोहरदगा रोड स्थित कुम्हारटोली में पवन गुप्ता के यहां बरामदे के अंदर दीवार जोड़ाई का काम कर रहा था. इसी दौरान दिन के 11.30 बजे अचानक से वहां पुलिस जीप से आयी. एक पुलिस अधिकारी व पुलिस के कुछ जवान उतरे और लालसाय तुरी से मारपीट करने लगे. इस दौरान लालसाय ने उन लोगों से पूछा कि क्यों मार रहे हैं. इस पर वे लोग लालसाय को गाली-गलौज करने लगे. वहीं काम कर रहे अन्य मजदूर अनु, सचिन लकड़ा, अमृत चीक बड़ाइक, चंदन सिंह, प्रफुल्ल बेक व दो महिला मजदूर रिमझिम कुमारी व बंधनी कुमारी को भी वे लोग गाली-गलौज किये. आवेदन में लालसाय तुरी, रंथु महली, मोहन उरांव, लगन साहू, राम बड़ाइक, जावेद अंसारी, चमरा गोप, गंगाराम भगत, वासु सिंह, काली गोप, रंजवा सिंह, बधु उरांव, मंगला गोप सहित 58 मजदूरों के नाम हैं.
मारपीट करनेवाले पुलिस को सस्पेंड करने की मांग
मजदूरों ने गुमला एसपी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंप कर मांग की. 8 गुम 13 में, एसपी को आवेदन देने जाते मजदूर. गुमला. काम पर लगे मजदूरों को पुलिस प्रशासन द्वारा मारपीट किये जाने के विरोध में गुमला के मजदूरों ने इंटक महिला अध्यक्ष अमृता भगत के नेतृत्व में एसपी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया. जिसमें मारपीट […]
