खनन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव 12 को

घाघरा. भाकपा माले व बॉक्साइट माइंस मजदूर रैयत समिति 12 जनवरी को जिला खनन पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेगा. इसकी जानकारी जिला सचिव विजय सिंह ने दी. कहा कि यह विरोध प्रदर्शन बगैर लीज नवीकरण के ही बिशुनपुर प्रखंड के माइंस क्षेत्र में निजी लीजधारी व जीइइओ मैक्स कंपनी की मिलीभगत से माइंस […]

घाघरा. भाकपा माले व बॉक्साइट माइंस मजदूर रैयत समिति 12 जनवरी को जिला खनन पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेगा. इसकी जानकारी जिला सचिव विजय सिंह ने दी. कहा कि यह विरोध प्रदर्शन बगैर लीज नवीकरण के ही बिशुनपुर प्रखंड के माइंस क्षेत्र में निजी लीजधारी व जीइइओ मैक्स कंपनी की मिलीभगत से माइंस का संचालन किया जा रहा है. लोहरदगा स्थित माइंस ऑनरों के समक्ष कार्यक्रम की रणनीति नौ जनवरी को गुमला में होनेवाली जिलास्तरीय बैठक में निर्धारित किया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि अवैध उत्खनन एवं बालू तस्करी के खिलाफ खनन विभाग मौन है. जिसके खिलाफ में पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >