गुमला. सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने राज्य के सीएम रघुवर दास से जिला मुख्यालय स्थित करौंदी ग्राम के दिलू नायक (22) के इलाज के लिए बीपीएल कार्ड निर्गत कराने की मांग की है. इस संबंध में श्री कुमार ने सीएम को पत्र प्रेषित किया है. जिसमें उल्लेखित है कि दिलू नायक असाध्य रोग से पीडि़त है. पिता लीलार नायक की मौत बहुत पहले हो चुकी है. इधर कुछ समय पूर्व बड़े भाई लक्ष्मी नारायण नायक पूर्व विधायक कमलेश उरांव, पूर्व उपायुक्त तथा वर्तमान सीएस डॉ एलएनपी बाड़ा व सांसद सुदर्शन भगत सहित शहर के कई सामाजिक संगठनों से दिलू के इलाज के लिए गुहार लगा चुका है. लेकिन किसी इसकी फरियाद नहीं सुनी. इलाज के लिए आर्थिक सहयोग करने के लिए सभी स्थानों पर गरीबी कार्ड (बीपीएल कार्ड) मांगा जा रहा है. लेकिन इन लोगों का बीपीएल कार्ड नहीं है. यदि इन लोगों का बीपीएल कार्ड बन जाता है, तो दिलू का इलाज कराना संभव होगा.
इलाज के लिए बीपीएल कार्ड बनाने की मांग
गुमला. सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने राज्य के सीएम रघुवर दास से जिला मुख्यालय स्थित करौंदी ग्राम के दिलू नायक (22) के इलाज के लिए बीपीएल कार्ड निर्गत कराने की मांग की है. इस संबंध में श्री कुमार ने सीएम को पत्र प्रेषित किया है. जिसमें उल्लेखित है कि दिलू नायक असाध्य रोग से पीडि़त […]
