हाथियों ने छह घरों को ध्वस्त किया

डुमरी. डुमरी प्रखंड क्षेत्र के दोनापाठ व रतासिल्ली गांव में गत रात्रि जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने जहां छह लोगों के घर ध्वस्त कर दिये, वहीं कई किसानों के लगभग 70 मन अनाज चट कर गये. जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड जारी प्रखंड की ओर से डुमरी प्रखंड के […]

डुमरी. डुमरी प्रखंड क्षेत्र के दोनापाठ व रतासिल्ली गांव में गत रात्रि जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने जहां छह लोगों के घर ध्वस्त कर दिये, वहीं कई किसानों के लगभग 70 मन अनाज चट कर गये. जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड जारी प्रखंड की ओर से डुमरी प्रखंड के दोनापाठ गांव में प्रवेश किया. जहां हाथियों ने संजय केरकेट्टा, बारेन एक्का, विजय केरकेट्टा, जयवंत केरकेट्टा व मिलाप केरकेट्टा के घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही इन लोगों के लगभग 60 मन अनाज खा गये. ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने के बाद हाथियों का झुंड रतासिल्ली गांव में घुस गया. जहां हाथियों ने सस्ती देवी के घर को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे लगभग 10 मन अनाज खा गये. अचानक से गांव में हाथियों के घुसने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. हाथियों को खदेड़ने के बाद ग्रामीण रात भर जाग कर गांव की पहरेदारी करते रहे. ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >