:4:::: ग्राहक सेवा केंद्र ने शिविर लगा कर खाता खोला

5 गुम 12 में शिविर में खाता खोलते सेवा केंद्र के प्रतिनिधि व लाभुक.गुमला. एसबीआइ ग्राहक सेवा केद्र सह हलो प्वाइंर्ट पालकोट रोड के तत्वावधान में सरनाटोली वार्ड नंबर 20 में शिविर लगा कर पीएम जन धन योजना का खाता खोला गया. शिविर में सरनाटोली के कुल 100 लाभुकों का खाता खोला गया. मौके पर […]

5 गुम 12 में शिविर में खाता खोलते सेवा केंद्र के प्रतिनिधि व लाभुक.गुमला. एसबीआइ ग्राहक सेवा केद्र सह हलो प्वाइंर्ट पालकोट रोड के तत्वावधान में सरनाटोली वार्ड नंबर 20 में शिविर लगा कर पीएम जन धन योजना का खाता खोला गया. शिविर में सरनाटोली के कुल 100 लाभुकों का खाता खोला गया. मौके पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक रजनीश कुमार मिंकू ने कहा कि पीएम जन धन योजना के तहत सभी आधारकार्डधारियों का खाता खोला जा रहा है. इसकी शुरूआत पीएम नरेंद्र मोदी ने की है. इस योजना के तहत खाता खुलवाने वाले लाभुकों का शून्य बैलेंस पर खाता खोला जा रहा है. साथ ही खाता खुलने के बाद उन लाभुकों का एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी बैंक द्वारा प्रदान किया जायेगा. मौके पर एसबीआइ के शाखा प्रबंधक रवि प्रकाश, पार्षद उषा रानी, मुकेश कुमार, दीपू कुमार, सुबोध कुमार, अमित कुमार सहित कई लाभुक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >