वार्ड सदस्य ने कंबल का वितरण किया

सिसई. मुरगू गांव के वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्य अनीता देवी ने पंचायत के 12 असहाय, गरीब व वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया. वार्ड सदस्य ने कहा कि प्रशासन ने ठंड को देखते हुए कंबल वितरण के लिए मुखिया व वार्ड सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी थी. इसी के तहत अपने-अपने वार्ड के […]

सिसई. मुरगू गांव के वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्य अनीता देवी ने पंचायत के 12 असहाय, गरीब व वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया. वार्ड सदस्य ने कहा कि प्रशासन ने ठंड को देखते हुए कंबल वितरण के लिए मुखिया व वार्ड सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी थी. इसी के तहत अपने-अपने वार्ड के असहाय व वृद्धों का चयन कर वितरण किया गया है. लेकिन प्रशासन कंबल कम मात्रा में उपलब्ध कराने के कारण अनेक असहायों को कंबल नहीं उपलब्ध हो पाया है. वार्ड सदस्य ने प्रशासन से और कंबल उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >