दो लोग पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

सिसई. सिसई थाना के बघनी गांव निवासी मंगू उरांव ने भैंस चोरी के आरोप में बालक अंसारी बघनी व महफूज अंसारी करकरी के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी सिसई थाना में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मंगू ने कहा है कि 21 दिसंबर 14 को उपरोक्त दोनों आरोपियों ने मेरे दो भैंस को चोरी कर ईटकी […]

सिसई. सिसई थाना के बघनी गांव निवासी मंगू उरांव ने भैंस चोरी के आरोप में बालक अंसारी बघनी व महफूज अंसारी करकरी के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी सिसई थाना में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मंगू ने कहा है कि 21 दिसंबर 14 को उपरोक्त दोनों आरोपियों ने मेरे दो भैंस को चोरी कर ईटकी थाना क्षेत्र के कुरगी गांव निवासी अनवर के पास 18 हजार रुपये में बेच दिया था. वहीं अनवर ने दोनों भैंस को लोदमा बाजार बेचने के लिए ले गया था. इसी बीच मैं व परिजन भैंस को खोजते हुए लोदमा बाजार पहुंचे. भैंस की पहचान करने पर अनवर ने बताया कि भैंस को बगनी के बालक अंसारी व करकरी के महफूज अंसारी से 18 हजार रुपये में खरीदा है. इस पर मंगू भैंस को अपने घर ले आकर सिसई थाना में उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >