अंबवा गांव में पांच घंटे शव की तलाश

सुबह दस बजे से दिन के तीन बजे तक शव की होते रही तलाशगुमला. सदर थाना की पुलिस शनिवार को पांच घंटे तक शव की तलाश करते रही, पर शव नहीं मिली. पुलिस को इस दौरान काफी परेशानी हुई. मौसम खराब के बीच पुलिस को गांव में इधर-उधर घूमना पड़ा. पुलिस को सूचना मिली थी […]

सुबह दस बजे से दिन के तीन बजे तक शव की होते रही तलाशगुमला. सदर थाना की पुलिस शनिवार को पांच घंटे तक शव की तलाश करते रही, पर शव नहीं मिली. पुलिस को इस दौरान काफी परेशानी हुई. मौसम खराब के बीच पुलिस को गांव में इधर-उधर घूमना पड़ा. पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना से 15 किमी दूर अंबवा गांव में एक अधेड़ पुरुष का शव फेंका हुआ है. इस सूचना पर पुअनि मंजीत उरांव व श्याम सुंदर पुलिस बल के साथ अंबवा गांव पहुंचे. कुछ लोगों को साथ में लेकर पूरे गांव के खेत, खलिहान व पहाड़ों को छान मारा, परंतु किसी का शव नहीं मिला. सुबह दस बजे शव खोजने निकली पुलिस दिन के तीन बजे वापस लौटी. बताया जा रहा है कि किसी ने पुरुष का शव होने की अफवाह उड़ा दी थी. इसके बाद पुलिस गांव पहुंच कर परेशान हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >