बालू उठाव के मामले में केस दर्ज

बसिया : जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय ने बसिया थाना में आवेदन देकर अवैध रूप से बालू लदा हाइवा (जेएच01डीआइ 7078) एवं ट्रक (जेएच09यू 2775) के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उल्लेखित है कि सूचना मिली थी कि बोंगोलोया टेंगरा स्थित कोयल नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर […]

बसिया : जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय ने बसिया थाना में आवेदन देकर अवैध रूप से बालू लदा हाइवा (जेएच01डीआइ 7078) एवं ट्रक (जेएच09यू 2775) के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उल्लेखित है कि सूचना मिली थी कि बोंगोलोया टेंगरा स्थित कोयल नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर बिक्री की जा रही है.

सूचना के सत्यापन के लिए गत 19 जनवरी को जब बसिया एसडीपीओ दीपक कुमार, सीओ संतोष बैठा, पुलिस निरीक्षक बैजू उरांव, जिला खनन पदाधिकारी राम राय, बसिया थाना प्रभारी राधेश्याम राम व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे, तो देखा कि उक्त दोनों वाहनों में अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >