अवैध खनन मामले में पांच लोग भेजे गये जेल

गुमला : गुमला पुलिस ने गुमला थाना क्षेत्र के फोरी अटरिया कोयल नदी घाट से अवैध रूप से बालू का उत्खनन करते हुए दो जेसीबी, तीन ट्रैक्टर, एक हाइवा को जब्त किया है. वहीं पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें बारडीह घाघरा निवासी शंकर महतो, अटरिया निवासी सलमुल ओहदार, नागफेनी सिसई निवासी दीपक […]

गुमला : गुमला पुलिस ने गुमला थाना क्षेत्र के फोरी अटरिया कोयल नदी घाट से अवैध रूप से बालू का उत्खनन करते हुए दो जेसीबी, तीन ट्रैक्टर, एक हाइवा को जब्त किया है. वहीं पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें बारडीह घाघरा निवासी शंकर महतो, अटरिया निवासी सलमुल ओहदार, नागफेनी सिसई निवासी दीपक महली, बोकबा कोलेबिरा निवासी अनुपम नाग व बाराडीह घाघरा निवासी निरंजन महतो शामिल हैं. सभी आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय ने गुमला थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >