जिला प्रशासन को मिला एक करोड़

गुमला : जिले के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए एक करोड़ रुपया गुमला प्रशासन को प्राप्त हुआ है. यह राशि अभी तक खर्च नहीं हुई है. बैंक में यह पैसा जमा है. इस राशि से जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास किया जायेगा, जिससे पर्यटकों व श्रद्धालुओं को पर्यटन स्थल पर किसी प्रकार […]

गुमला : जिले के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए एक करोड़ रुपया गुमला प्रशासन को प्राप्त हुआ है. यह राशि अभी तक खर्च नहीं हुई है. बैंक में यह पैसा जमा है. इस राशि से जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास किया जायेगा, जिससे पर्यटकों व श्रद्धालुओं को पर्यटन स्थल पर किसी प्रकार की परेशानी न हो.

जिला योजना विभाग गुमला के अनुसार, एक करोड़ रुपये से बहुत जल्द पर्यटन स्थलों के विकास के लिए काम किया जायेगा. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. 10 दिन के अंदर पर्यटन संवर्धन समिति गुमला की बैठक बुलायी जायेगी.
बैठक में सभी पर्यटन व धार्मिक स्थल के लिए बनायी गयी समिति के लोगों को आमंत्रित किया जायेगा, जिसमें पर्यटन स्थलों के विकास के लिए समिति के लोगों से राय लेकर विकास के काम किये जायेंगे. प्रशासन की नजर में फिलहाल पंपापुर पालकोट, टांगीनाथ धाम, आंजनधाम, बाघमुंडा, हीरादह व नागफेनी है. ये सभी पर्यटन व धार्मिक स्थल के रूप में राज्य व विश्व विख्यात हैं. ऐसे गुमला जिला प्रशासन के पास 40 पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थलों की सूची है. एक-एक कर इनका विकास करना है. फिलहाल प्राप्त एक करोड़ रुपये से कुछ चुनिंदा पर्यटन व धार्मिक स्थलों के विकास करने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >