कार-वैन की टक्कर में तीन लोग घायल

बेड़ो : थाना क्षेत्र के लमकाना मोड़ के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर मंगलवार को कार व पिकअप वैन की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में कार में सवार अभिषेक लकड़ा व साइलु डांगा (दोनों नामकुम, रांची निवासी) व पिकअप चालक गुमला के भरनो कुमरो निवासी देवनाथ महली शामिल हैं. देवनाथ महली […]

बेड़ो : थाना क्षेत्र के लमकाना मोड़ के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर मंगलवार को कार व पिकअप वैन की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में कार में सवार अभिषेक लकड़ा व साइलु डांगा (दोनों नामकुम, रांची निवासी) व पिकअप चालक गुमला के भरनो कुमरो निवासी देवनाथ महली शामिल हैं. देवनाथ महली को भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

वहीं अभिषेक लकड़ा व साइलु डांगा को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद अभिषेक लकड़ा व साइलु डांगा को रांची रिम्स रेफर कर दिया. अभिषेक लकड़ा सिसई विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम प्रत्याशी झिगा मुंडा के पीए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >