मिशन बदलाव ने मिशिर के पक्ष में किया प्रचार

गुमला : गुमला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मिशिर कुजूर के पक्ष में मिशन बदलाव के सदस्य उतर आये हैं. मंगलवार को प्रत्याशी के साथ मिशन बदलाव के सदस्यों ने गुमला विस क्षेत्र के कई इलाकों में चुनाव प्रचार किया. भूषण भगत ने कहा कि मिशिर कुजूर ने गुमला की समस्याओं को लेकर आवाज उठायी […]

गुमला : गुमला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मिशिर कुजूर के पक्ष में मिशन बदलाव के सदस्य उतर आये हैं. मंगलवार को प्रत्याशी के साथ मिशन बदलाव के सदस्यों ने गुमला विस क्षेत्र के कई इलाकों में चुनाव प्रचार किया. भूषण भगत ने कहा कि मिशिर कुजूर ने गुमला की समस्याओं को लेकर आवाज उठायी है.

आज केओ कॉलेज गुमला की समस्या दूर हो रही है, इसका मुख्य श्रेय मिशिर को जाता है. श्री भगत ने जनता से मिशिर कुजूर के पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं प्रत्याशी मिशिर कुजूर ने कहा कि मैं गुमला का बेटा हूं. मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि चुनाव जीतने के बाद मैं गुमला की धरती को नहीं छोड़ूंगा. जनता के लिए मैं काम करूंगा, इसलिए जनता से अपील है कि आप मेरा साथ दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >