भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है : महेश पोद्दार

सिसई : राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को सिसई का दौरा किया. दौरा के क्रम मे पत्रकारों से बात करते हुए महेश पोद्दार ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है. सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत सरकारी योजनाओं को घर-घर तक […]

सिसई : राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को सिसई का दौरा किया. दौरा के क्रम मे पत्रकारों से बात करते हुए महेश पोद्दार ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है. सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रही है.

सांसद ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य से भय, भूख और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में भी काम कर रही है. प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा पिछली सरकार 60 वर्ष तक आदिवासी व अल्पसंख्यकों को वोट बैंक बना कर रखा.

आदिवासी व अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कुछ नहीं किया, परंतु भाजपा सरकार बनने के बाद बिना भेदभाव किये सभी वर्ग के लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का काम कर रही है. वहीं झामुमो ने अलग झारखंड राज्य के नाम पर जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है. ठगने वालों से सावधान रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >