डंडे से मार कर पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

डुमरी : आकाशी पंचायत के पुटरूंगी गांव निवासी रघुनाथ लोहरा ने अपनी पत्नी फुलकुमारी देवी (50)की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना रविवार की दोपहर करीब दो बजे की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. वहीं आरोपी पति रघुनाथ लोहरा को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध […]

डुमरी : आकाशी पंचायत के पुटरूंगी गांव निवासी रघुनाथ लोहरा ने अपनी पत्नी फुलकुमारी देवी (50)की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना रविवार की दोपहर करीब दो बजे की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. वहीं आरोपी पति रघुनाथ लोहरा को गिरफ्तार कर लिया.

इस संबंध में थानेदार रमेश कुमार सिंह ने बताया कि इन दोनों पति-पत्नी के बीच घरेलू मामला को लेकर आये दिन झगड़ा होता था. रविवार को करीब दो बजे फुलकुमारी नशे की हालत में आयी और पति के साथ झगड़ा करने लगी, तो पति ने गुस्से में आकर लाठी से उसकी पिटाई कर दी. घायल फुलकुमारी की अपराह्न करीब चार बजे मौत हो गयी. आरोपी ने बताया कि फुलकुमारी देवी उसकी तीसरी पत्नी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >