गुमला की बेटी शकुंतला को यूपी के ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित, राज्य महिला आयोग गंभीर

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड की बेटी शकुंतला के पति अमरेश गुप्ता के निधन के बाद उसके ससुराल वालों ने शंकुतला को प्रताड़ित किया है. साथ ही पति की संपति से बेदखल कर दिया है. शंकुतला ने इसकी लिखित शिकायत झारखंड राज्य महिला आयोग में की है. जिसपर मंगलवार को सुनवाई होनी […]

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड की बेटी शकुंतला के पति अमरेश गुप्ता के निधन के बाद उसके ससुराल वालों ने शंकुतला को प्रताड़ित किया है. साथ ही पति की संपति से बेदखल कर दिया है. शंकुतला ने इसकी लिखित शिकायत झारखंड राज्य महिला आयोग में की है. जिसपर मंगलवार को सुनवाई होनी थी. लेकिन सुनवाई में ससुराल के लोग नहीं पहुंचे. जिसे आयोग ने गंभीरता से लेते हुए यूपी के एसपी के माध्यम से नोटिस करने का आदेश दिया है.

यहां बता दें कि एक वर्ष पूर्व 30 सितंबर 2018 को चैनपुर प्रखंड की बेटी शकुंतला के पति अमरेश गुप्ता का गुमला के सदर अस्पताल में ईलाज के क्रम में असामयिक मृत्यु हो गयी थी. पति की मौत के बाद इसे उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला स्थित बुटबेड़वा ग्राम के उनके सास, ससुर, देवर व देवरानियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. पैतृक संपति से बेदखल कर घर में घुसने पर पाबंदी लगा दी गयी है. जिसे लेकर शकुंतला ने झारखंड राज्य महिला आयोग में अपने ससुराल वालों के विरुद्ध एक परिवाद पत्र दायर कर न्याय व सुरक्षा के लिए गुहार लगायी है.

झारखंड राज्य महिला आयोग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रतिवादियों को आयोग में हाजिर होकर जवाब दाखिल करने को कहा था. लेकिन मंगलवार को महिला आयोग की सदस्य आरती राणा की सुनवाई में ससुराल वाले अनुपस्थित रहे. जिसपर आयोग की सदस्य आरती राणा ने शकुंतला के ससुर यमुना प्रसाद को उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर हिदायत दी है कि आयोग के नोटिस के बावजूद आयोग की आज की सुनवाई में नहीं आना आयोग के आदेश की तौहीन है.

अगली सुनवाई का नोटिस सोनभद्र यूपी के पुलिस अधीक्षक के मार्फत भेजी जा रही है. उक्त तिथि को उपस्थित होकर इस घरेलू हिंसा पर महिला आयोग के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करें. अन्यथा आयोग वारंट निर्गत करने की कार्रवाई करेगा. यहां बता दें कि गुमला की बेटी शकुंतला ने झारखंड राज्य महिला आयोग में लिखित शिकायत दो अगस्त 2019 को दर्ज की है. जिस मामले पर यमुना प्रसाद व अन्य लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है.

जिसे महिला आयोग के द्वारा केस संख्या- 649/2019 पंजीकृत कर कारवाई किया जा रहा है. इस मामले की अगली सुनवाई दुर्गा पूजा बाद होगी. जिसपर आयोग द्वारा नोटिस व फोन कॉल द्वारा वादी-प्रतिवादी को सूचना देने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >