गुमला :सामाजिक संगठन झारखंड सेवा दल की कोर कमेटी का विस्तार किया गया. इसे लेकर गुमला बस पड़ाव स्थित होटल रेड चिल्ली में संगठन की आम बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निकेश राज को अध्यक्ष, राजेश जायसवाल व सुनील महतो को उपाध्यक्ष, उदय गुप्ता को महासचिव, आनंद किशोर पंडा को सचिव, सुनील सिन्हा को सह सचिव, सुमित मंत्री को कोषाध्यक्ष, सुनील इंदवार को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, अधिवक्ता ओम प्रकाश साहू को विधि सलाहकार बनाया गया. वहीं कार्यकारिणी के सदस्यों में रंजन ठाकुर, आकाश कुमार, राहुल राम, संजय साहू, राजेश गुप्ता, मो जबरूल्ला कौशीर, अंकु कुमार, विकास कुमार गुप्ता, मुकेश साहु, श्री गुप्ता, संतोष कुमार, आफताब कुरैशी, मोती गोप को शामिल किया गया.
बैठक में मनोनीत अध्यक्ष निकेश राज ने कहा कि जगह-जगह मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है. भ्रष्टाचार का बोलबाला चरम पर है. सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बंदरबांट हो रही है. लोगों का उनका हक व अधिकार दिलाना है. इस उद्देश्य से झारखंड सेवा दल नामक सामाजिक संगठन बनाया गया है, जो जनता की आवाज है.
बैठक मेंं उदय गुप्ता, उदय कुमार, राजेश कुमार पाठक, प्रभाष दुबे, मुकेश साव, गगन साव, आशीष गुप्ता, इंद्रजीत कुमार, विनोद वर्मा, दुर्गा साहू उर्फ बबलू, जय प्रकाश गोप, रमेश राम, विवेक कुमार साहू, ओम प्रकाश, गणपति कुमार, विकास कुमार, विजय कुमार गुप्ता, दशरथ साव, राजकुमार प्रजापति, प्रशांत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सुमित मंत्री ने किया.
