चोर समझ विक्षिप्त को पोल में बांधकर पीटा

गुमला की घटना भरनो (गुमला) : भरनो के बरंदा में चोर समझकर मानसिक रूप से बीमार युवक को ग्रामीणों ने रात भर पोल में बांध कर बेरहमी से पीटा. सोमवार सुबह गांव पहुंची पुलिस को सौंप दिया. उसे भरनो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि युवक का नाम […]

गुमला की घटना

भरनो (गुमला) : भरनो के बरंदा में चोर समझकर मानसिक रूप से बीमार युवक को ग्रामीणों ने रात भर पोल में बांध कर बेरहमी से पीटा. सोमवार सुबह गांव पहुंची पुलिस को सौंप दिया. उसे भरनो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि युवक का नाम राजू नायक (35) है. वह जमशेदपुर के जवाहर नगर, रोड नंबर चार का रहनेवाला है. घर में उसकी पत्नी और बेटा-बेटी भी हैं. वह पहले मजदूरी कर जीवन यापन करता था. चार माह पहले वह मानसिक रूप से बीमार पड़ गया. इसके बाद वह घर से निकल पड़ा. रविवार की रात राजू भटकता हुआ बरंदा गांव पहुंच गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >