शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

डुमरी : थाना क्षेत्र के कंडरवानी गांव निवासी परवीन खातून (बदला नाम) ने बेलटोली गांव निवासी मो नौशाद अली पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उसने डुमरी थाना में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में कहा है कि वर्ष 2007 में वह नौशाद अली के […]

डुमरी : थाना क्षेत्र के कंडरवानी गांव निवासी परवीन खातून (बदला नाम) ने बेलटोली गांव निवासी मो नौशाद अली पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

इस संबंध में उसने डुमरी थाना में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में कहा है कि वर्ष 2007 में वह नौशाद अली के बंगला ईंट भट्ठा में मजदूरी करती थी. उसी समय शादी का झांसा देकर उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया. यह सिलसिला जारी रहा. इसी बीच मेरी शादी 2011 में लातेहार जिला में हो गयी. एक बच्चा भी है.

उसके बाद उससे तलाक हो गया. इसके बाद मैं पुन: घर आ गयी और फिर से मैं मजदूरी करने लगी. वर्ष 2018 में नौशाद अली ने फिर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे मैं गर्भवती हो गयी. उसने मुझे डरा धमका कर गुमला ले जाकर मेरा गर्भपात करा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >