गुमला : दो बच्‍चों के साथ पति की खोज में दर-दर की ठोकर खा रही मां को मिला CWC का सहारा

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : दो सप्‍ताह से एक व्‍यक्ति अपने दो बच्‍चों और पत्नी को छोड़कर फरार है. इधर परेशान पत्नी अपने दोनों बच्‍चों के साथ पति की तलाश में दर-दर भटक रही है. छोटा बेटा कुपोषण का शिकार है. उसके इलाज के लिए भी पैसे नहीं है. जिससे महिला परेशान है. मामला […]

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : दो सप्‍ताह से एक व्‍यक्ति अपने दो बच्‍चों और पत्नी को छोड़कर फरार है. इधर परेशान पत्नी अपने दोनों बच्‍चों के साथ पति की तलाश में दर-दर भटक रही है. छोटा बेटा कुपोषण का शिकार है. उसके इलाज के लिए भी पैसे नहीं है. जिससे महिला परेशान है.

मामला गुमला प्रखंड के अरमई गांव की है. महिला का नाम अजीता खलखो है. हालांकि महिला का घर डुमरी प्रखंड में है. वह अपने पति के साथ गुमला के अरमई में किराये के मकान में रहती है. पति गाड़ी चालक है. इधर, महिला व उसके दो बच्चों की स्थिति की सूचना पर सीडब्ल्यूसी ने उक्त परिवार को आश्रय दिया है.

चाइल्ड लाइन के माध्यम से अजीता व उसके बच्चों को सीडब्ल्यूसी से लाया गया. अजीता खलखो ने बताया कि उसका घर डुमरी प्रखंड के करंज टोली में है. अपने पति रौशन खलखो के साथ चार अप्रैल से अरमई में किराये के एक मकान में रह रही है. दो सप्ताह से उसका पति बिना कुछ कहे घर से कहीं चला गया.

इस दौरान अजीता का दो वर्ष का बेटा मनीत खलखो को सही पौष्टक आहार नहीं मिलने के कारण कुपोषित हो गया. जबकि उसका एक साल का बेटा रूसतम खलखो स्वस्थ है. इस संबध में अजीता ने बताया कि घर में अनाज है. मैं अपने घर में रखे चावल को पका कर अपने दोनों बच्चों को खिलाती थी. दो दिन से बीमार होने के कारण खाना नहीं बना पायी. जिसकी वजह से मेरा बेटा बीमार हो गया.

सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन शंभु सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दिया कि अरमई में एक महिला अपने बच्चों के साथ है. जो काफी परेशान है. तब सीडब्ल्यूसी व चाइल्ड लाईन की मदद से मां व उसके बच्चों को यहां लाया गया. उन्‍होंने कहा, गुमला डीएस को पत्र भेज कर कुपोषित बच्चे व उसकी मां को अस्पताल भेजा जायेगा. बच्चा स्वस्थ होने तक उसे अस्पताल में रखा जायेगा और उसके पिता का पता लगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >