गुमला : डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मातम

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिले के रायडीह व बसिया ब्लॉक में अलग-अलग घटनाओं में मनरेगा के ततह निर्मित डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. पहली घटना में रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत जरजट्टा नदीटोली निवासी जलंधर सिंह का सात वर्षीय पुत्र लंकेश्वर सिंह की शनिवार को डोभा में डूबने […]

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला जिले के रायडीह व बसिया ब्लॉक में अलग-अलग घटनाओं में मनरेगा के ततह निर्मित डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. पहली घटना में रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत जरजट्टा नदीटोली निवासी जलंधर सिंह का सात वर्षीय पुत्र लंकेश्वर सिंह की शनिवार को डोभा में डूबने से मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार जालंधर सिंह अपने पुत्र को लेकर खेत में काम करने गया था. खेत के बगल में मनरेगा योजना द्वारा निर्मित डोभा था. जिसमें पानी लबालब भरा हुआ था. जलंधर सिंह अपने खेत में हल चला रहा था व उसका सात वर्षीय पुत्र लंकेश्वर सिंह खेल रहा था. खेलते-खेलते अचानक लंकेश्वर डोभा में जा गिरा.

जलंधर को इस बात की खबर तक नहीं हुई. कुछ देर बाद जलंधर सिंह की पत्नी उनके लिए खाना लेकर खेत पहुंची तो खेत में बेटे को न देख उसने जलंधर से पूछा. उसके बाद खोज पड़ताल शुरू की गयी. खोज पड़ताल में देखा गया कि लंकेश्वर डोभा में डूबा हुआ है. आनन-फानन में उसे डोभा से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उसके बाद परिजन शव को लेकर वापस घर चले गये. बेटे को खोने के गम में माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. जलंधर सिंह का कहना है कि मेरी छोटी सी लापरवाही के कारण मेरे बेटे की जान चली गयी.

दूसरी घटना में बसिया थाना क्षेत्र के पहाड़टोली निवासी मनोज तिर्की के एकलौते बेटे नवीन तिर्की (7) की मौत शनिवार को डोभा में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार नवीन शनिवार को स्कूल से घर लौटने के बाद एक बजे अपने दो तीन दोस्त के साथ मिलकर घर से लगभग सौ मीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गया. नहाने के क्रम में नवीन का पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया.

नवीन को डूबता देख उसके दोस्त भागकर खेत में काम कर रहे नवीन के माता-पिता को इसकी जानकारी दी. जब तक नवीन के माता-पिता तालाब पहुंचे. नवीन बेहोश हो चुका था. आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इधर घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया पुष्पा देवी व बीपीओ बिपिन कुमार मृतक के घर पहुंचे. परिजनों द्वारा मृतक का पंचनामा गांव में ही करने का निवेदन किया गया. वहीं, बीपीओ व मुखिया द्वारा मृतक के परिजनों को पांच हजार सहायता राशि नगद प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >