गुमला :छात्रा से गैंगरेप, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़ा

सिसई(गुमला) : सिसई के एक गांव में नाबालिग छात्रा से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. छात्रा की शिकायत पर ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. घटना बुधवार की सुबह चार बजे की है. गांव में शादी समारोह में पीड़िता खाना बांट रही थी. भोज के बाद सभी लोग विवाह […]

सिसई(गुमला) : सिसई के एक गांव में नाबालिग छात्रा से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. छात्रा की शिकायत पर ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. घटना बुधवार की सुबह चार बजे की है.
गांव में शादी समारोह में पीड़िता खाना बांट रही थी. भोज के बाद सभी लोग विवाह कराने मड़वा में चले गये. इसी बीच बरगांव पतिटोली गांव के उमेश उरांव, सुनील उरांव और मुरगू अंबाटोली के अशोक उरांव मौका देख छात्रा को अगवा कर नदी किनारे ले गये और दुष्कर्म किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >