डाकघर तीन माह से बंद, कांग्रेसियों ने लिया जायजा

गुमला : चैनपुर अनुमंडल के डाकघर में तीन माह से कामकाज बंद है. इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष अमृता भगत अपनी टीम के साथ डाकघर का जायजा लिया. डाकघर पहुंच कर देखा, तो डाकघर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था. लोगों ने बताया कि तीन माह से डाकघर बंद होने से लोगों […]

गुमला : चैनपुर अनुमंडल के डाकघर में तीन माह से कामकाज बंद है. इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष अमृता भगत अपनी टीम के साथ डाकघर का जायजा लिया. डाकघर पहुंच कर देखा, तो डाकघर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था.

लोगों ने बताया कि तीन माह से डाकघर बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है. अगर किसी दिन डाकघर खुला, तो कर्मचारियों द्वारा कहा जाता है कि कंप्यूटर खराब है. इस कारण काम नहीं हो पायेगा. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कई दिनों से डाकघर का चक्कर काट रहा हूं. अवलोकन के बाद महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैंने इसकी लिखित जानकारी डीसी को दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >