घूस लेने के मामले में जांच के आदेश

गुमला : कुलाबीरा पंचायत के मुखिया पर बाबा साहब आंबेडकर आवास योजना में लाभुक से घूस लेने के आरोप के मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ संध्या मुंडू ने जांच का आदेश दिया है. जांच की जिम्मेवारी प्रखंड समन्वयक कमलेश बारला व पंचायत सेवक रवींद्र कश्यप को दी गयी है. बीडीओ श्रीमती मुंडू ने […]

गुमला : कुलाबीरा पंचायत के मुखिया पर बाबा साहब आंबेडकर आवास योजना में लाभुक से घूस लेने के आरोप के मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ संध्या मुंडू ने जांच का आदेश दिया है. जांच की जिम्मेवारी प्रखंड समन्वयक कमलेश बारला व पंचायत सेवक रवींद्र कश्यप को दी गयी है.

बीडीओ श्रीमती मुंडू ने जांच टीम को 24 घंटे के अंदर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. मुखिया पर गांव की ही पुनी देवी ने आवास योजना में घूस मांगने व राशि हड़पने का आरोप लगाया है. पुनी ने इसकी लिखित शिकायत डीसी से की थी. इसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और बीडीओ ने जांच का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >