गुमला रिमांड होम में दो बाल बंदियों से मारपीट, बंदियों ने कहा- सर, हमें बड़ा जेल भेज दीजिए….

दुर्जय पासवानगुमला : झारखंड के गुमला जिले के सिलम स्थित रिमांड होम में दो बाल बंदियों के साथ मारपीट की गयी है. एक बंदी को बेरहमी से पीटा गया है. जिससे वह लंगड़ा कर चल रहा है. इन दोनों को रिमांड होम के 10 से 12 बंदियों ने मिलकर पीटा है. इतना ही नहीं इन […]

दुर्जय पासवान
गुमला
: झारखंड के गुमला जिले के सिलम स्थित रिमांड होम में दो बाल बंदियों के साथ मारपीट की गयी है. एक बंदी को बेरहमी से पीटा गया है. जिससे वह लंगड़ा कर चल रहा है. इन दोनों को रिमांड होम के 10 से 12 बंदियों ने मिलकर पीटा है. इतना ही नहीं इन दोनों से बाथरूम का पानी भी भरवाते हैं. बड़े उम्र के बालबंदी इन दोनों से पैर भी दबवाते हैं.

बंदियों के अनुसार एक सप्ताह से दोनों से मारपीट व जबरन गलत काम करवाया जा रहा है. मारपीट से तंग आकर बंदियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद गुरुवार को दोनों बाल बंदी के परिजन रिमांड होम जाकर घटना की जानकारी ली. साथ ही परिजनों ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करते हुए मारपीट में शामिल बाल बंदियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

वहीं घायल एक बंदी ने कहा कि हमें बड़ा जेल भेज दीजिए. अगर रिमांड होम में रहेंगे तो दूसरे बालबंदी हम दोनों की हत्या कर देंगे. इस संबंध में प्रभारी जेलर आनंद पन्ना ने कहा कि मारपीट की शिकायत पहले किसी ने नहीं की है. अभी शिकायत मिली है. इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जायेगी. बाल बंदी आपस में क्यों मारपीट कर रहे हैं. इसकी जानकारी नहीं मिली है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >