गुमला : धार्मिक झंडा जलाने के बाद टोटो में तनाव

गुमला : गुमला के प्रस्तावित प्रखंड टोटो में धार्मिक झंडा जलाने के बाद रविवार को तनाव हो गया. दो गुटों के लोगों में धक्का-मुक्की हो गयी. इसके बाद एक गुट के लोगों ने गुमला-लोहरदगा मार्ग को जाम कर दिया़ वहीं दुकानें बंद रही. माहौल बिगड़ता देख पुलिस फोर्स गांव पहुंची. लोगों को समझा-बुझा कर मामले […]

गुमला : गुमला के प्रस्तावित प्रखंड टोटो में धार्मिक झंडा जलाने के बाद रविवार को तनाव हो गया. दो गुटों के लोगों में धक्का-मुक्की हो गयी. इसके बाद एक गुट के लोगों ने गुमला-लोहरदगा मार्ग को जाम कर दिया़ वहीं दुकानें बंद रही. माहौल बिगड़ता देख पुलिस फोर्स गांव पहुंची. लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया.
एसडीपीओ नागेश्वर सिंह, डीएसपी प्राण रंजन, बीडीओ संध्या मुंडू व सीओ कुसलमय मुंडू की पहल पर दोपहर में मामला शांत कराया गया. गांव में फ्लैग मार्च भी किया गया. दोनों गुटों के साथ पदाधिकारियों ने शांति समिति की बैठक की. इसके बाद पदाधिकारियों ने दोनों गुटों के लोगों से मिलजुलकर रहने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >