मारपीट में घायल, तीनों लोग रिम्स रेफर

गुमला : डुमरी थाना क्षेत्र के सेन नदी के किनारे बुधवार की देर शाम जैरागी के ग्रामीणों ने हमला कर तीन लोग क्रमश: पीटर केरकेट्टा (50), बेलासियुस तिर्की (60) व जनवारियुस मिंज (40) को घायल कर दिया था. पुलिस प्रशासन ने गुरुवार की सुबह सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया था. लेकिन […]

गुमला : डुमरी थाना क्षेत्र के सेन नदी के किनारे बुधवार की देर शाम जैरागी के ग्रामीणों ने हमला कर तीन लोग क्रमश: पीटर केरकेट्टा (50), बेलासियुस तिर्की (60) व जनवारियुस मिंज (40) को घायल कर दिया था. पुलिस प्रशासन ने गुरुवार की सुबह सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया था.
लेकिन गुरुवार की रात में घायलों की स्थिति में सुधार नहीं होने की वजह से शुक्रवार को सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया. सभी घायलों को सुबह करीब सात बजे चिकित्सक ने रिम्स रेफर कर दिया. ज्ञात हो कि डुमरी थाना क्षेत्र स्थित सेन नदी के किनारे बुधवार की देर शाम मृत पशु को काट रहे चार लोगों पीटर केरकेट्टा, बेलासियुस तिर्की, जनवारियुस मिंज व प्रकाश लकड़ा के साथ जैरागी के ग्रामीणों ने मारपीट की थी, जिससे उपरोक्त लोग घायल हो गये. मारपीट की घटना में प्रकाश लकड़ा की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >