युवा हो चुका है गुमला धर्मप्रांत : िबशप

विभिन्न धर्मसमाज के पुरोहितों, धर्मबहनों एवं काथलिक सभा व महिला सभा ने बधाई दी. गुमला : गुमला धर्मप्रांत के बिशप पौल अलविस लकड़ा के बिशप अभिषेक की 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर संत पात्रिक महागिरिजा परिसर स्थित बिशप हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न धर्म संघों के पुरोहितों व धर्मबहनों ने […]

विभिन्न धर्मसमाज के पुरोहितों, धर्मबहनों एवं काथलिक सभा व महिला सभा ने बधाई दी.

गुमला : गुमला धर्मप्रांत के बिशप पौल अलविस लकड़ा के बिशप अभिषेक की 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर संत पात्रिक महागिरिजा परिसर स्थित बिशप हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न धर्म संघों के पुरोहितों व धर्मबहनों ने बिशप को बधाई और सुखमय जीवन की शुभकामना दी.

बिशप पौल अलविस लकड़ा का बिशप अभिषेक वर्ष 2006 में पांच अप्रैल को हुआ है. इससे पहले गुमला धर्मप्रांत के बिशप माइकल मिंज (स्वर्गीय) थे. उनके निधन के बाद पौल अलविस लकड़ा गुमला धर्मप्रांत के द्वितीय बिशप बने. कार्यक्रम में बिशप ने सभी पुरोहितों व धर्मबहनों को गुमला धर्मप्रांत को बेहतर बनाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हमारा गुमला धर्मप्रांत युवा हो चुका है.

युवा रूपी इस धर्मप्रांत को सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है. यहां पिछले कई दशकों से मिशनरी संस्थाएं अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है. गरीब व अशिक्षितों को शिक्षा, बीमारों को स्वास्थ्य, बेरोजगारों के हाथ में हुनर देने का काम कर रही है. खुशी इस बात है कि हम सभी आपसी सहयोग से कलीसिया को सिंचित कर हरा-भरा बनाने में लगे हुए हैं. वहीं बिशप पौल अलविस लकड़ा के बिशप कार्यकाल का 13 वर्ष पूरा होने पर लोगों ने बधाई दी है.

बधाई देने वालों में गुमला धर्मप्रांत के विकर जेनरल फादर सीप्रियन कुल्लू, चांसलर फादर लिनुस पिंगल एक्का, बिशप के सचिव फादर मुनसन बिलुंग, फादर अमृत मिंज, फादर नीलम एक्का, फादर जोन एक्का, फादर बरनाबस बेक, फादर कल्याण कुल्लू, फादर पौल केरकेट्टा, फादर सीप्रियन केरकेट्टा, फादर अर्जुन मिंज, फादर सिविल होरो, फादर अजय, फादर मुकुल, फादर रामू भिंसेंट मिंज, फादर मनोहर खोया, फादर अनुरंजन हासा पूर्ति, फादर ख्रीस्टोफर लकड़ा, फादर फ्लोरेंस गुड़िया, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर हेमलेट कुजूर, संत अन्ना गुमला प्रोविंश की प्रोवेंशियल सिस्टर एमेल्डा सोरेंग, सिस्टर हिरमीला लकड़ा, सिस्टर अन्ना निर्मला तिर्की, सिस्टर अनुरंजना, सिस्टर स्वाति, सिस्टर लिमस, सिस्टर खुशबू, सिस्टर ललिता टोप्पो, सिस्टर सविता, सिस्टर कल्याणी, सिस्टर कुमुदनी, सिस्टर एलिजाबेथ, केंद्रीय काथलिक सभा के अध्यक्ष सेतकुमार एक्का, सचिव इरेनियुस मिंज, सहसचिव त्योफिल खलखो, कोषाध्यक्ष नोवेल बालेश्वर खाखा, केंद्रीय महिला काथलिक सभा की अध्यक्ष फ्लोरा मिंज, सचिव जयंती तिर्की, लीली कल्याणी मिंज व दिव्या सरिता मिंज सहित कई लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >