वज्रपात से महिला झुलसी

बिशुनपुर : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी मोहरी देवी (60) वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गयी. परिजनों ने उसे सीएचसी बिशुनपुर में भर्ती कराया,जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया. मोहरी देवी शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में धान देखने गयी थी. इसी क्रम में तेज बारिश […]

बिशुनपुर : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी मोहरी देवी (60) वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गयी. परिजनों ने उसे सीएचसी बिशुनपुर में भर्ती कराया,जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया. मोहरी देवी शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में धान देखने गयी थी. इसी क्रम में तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में वह आ गयी. वज्रपात से उसके एक खस्सी की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >