देश के विकास में जो टांग अड़ायेगा, वह टांग नहीं रहेगा

तीनों लोकसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शामिल हुए युवा कार्यकर्ता. गुमला : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बैनर तले लोहरदगा, चतरा व पलामू लोकसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा का विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन बुधवार को गुमला के बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति भवन इंडोर स्टेडियम में हुआ. सम्मेलन में तीनों लोकसभा क्षेत्रों […]

तीनों लोकसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शामिल हुए युवा कार्यकर्ता.

गुमला : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बैनर तले लोहरदगा, चतरा व पलामू लोकसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा का विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन बुधवार को गुमला के बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति भवन इंडोर स्टेडियम में हुआ. सम्मेलन में तीनों लोकसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए. मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा अबकी बार दोबारा मोदी सरकार का नारा बुलंद करते हुए युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा. कहा कि इस विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में युवा संकल्प लें. आसन्न लोस चुनाव देश के भाग्य का फैसला करेगा. युवाओं का संकल्प ही दुनिया का इतिहास बदलेगा.

अभिजात ने कहा कि देश बदल रहा है. आगे बढ़ रहा है, जो इसमें टांग अड़ायेगा, वह टांग नहीं रहेगा. आज भारतीयों को पीएम नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है. पीएम नरेंद्र मोदी ही ऐसे शख्स हैं, जिनके नेतृत्व में भारत एक बार फिर से विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है. अभिजात ने कहा कि एक समय था, जब भाजपा के पास महज दो सीट हुआ करती थी, परंतु आज पूरे देश में भाजपा ही भाजपा है. भाजपा आज 11 करोड़ भारतीयों की राजनीतिक पार्टी है. विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. आने वाले चुनाव में तमाम विरोधियों का तख्ता पलटने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >