गुमला : पालकोट में हाथी ने किसान को मार डाला

गुमला : पालकोट प्रखंड के उमड़ा पंचायत के गोनमेर नागोटोली गांव निवासी लक्ष्मण महतो (60 वर्ष) को हाथी ने मार डाला. यह घटना सोमवार सुबह छह बजे की है. ग्रामीणों के अनुसार, लक्ष्मण सुबह छह बजे खुले में शौच करने गया था. इसी दौरान वहां हाथी पहुंच गया और लक्ष्मण को पटक दिया. इसके बाद […]

गुमला : पालकोट प्रखंड के उमड़ा पंचायत के गोनमेर नागोटोली गांव निवासी लक्ष्मण महतो (60 वर्ष) को हाथी ने मार डाला. यह घटना सोमवार सुबह छह बजे की है. ग्रामीणों के अनुसार, लक्ष्मण सुबह छह बजे खुले में शौच करने गया था. इसी दौरान वहां हाथी पहुंच गया और लक्ष्मण को पटक दिया. इसके बाद पैरों से कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीण आनन फानन में उसे सदर अस्पताल गुमला ले गये. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक लक्ष्मण महतो खेतीबारी करते थे. वह कांग्रेस ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन महतो के बड़े भाई थे. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पालकोट के रेंजर महेश प्रसाद गुप्ता सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की. उन्होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपया मुआवजा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >