रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के साउथ रेलवे कॉलोनी पंचवटी निवासी 35 वर्षीय अमर कृष्ण महतो ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.उसका शव मफलर के फंदे के सहारे कमरे में लटका पाया गया. बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने के बाद उसके भाई दुलाल महतो घर पहुंचे.
इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दुलाल महतो की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है. दुलाल महतो से भी पुलिस ने घटना को लेकर काफी पूछताछ की. लेकिन उसने बताया कि वह घटना के दौरान काम करने गया था. इस वजह से उसे आत्महत्या की वजह के बारे में अधिक जानकारी नहीं है.
