तालाब में नहाने गये छात्र की मौत

गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड दीप नगर निवासी अलेक्सियूस एक्का का पुत्र विवेक एक्का (13) की मौत रविवार सुबह 11 बजे तालाब में डूबने से हो गयी. वह डॉन बॉस्को स्कूल का छात्र था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था. विवेक अपने चार दोस्तों के साथ बरिसा टोंगरी क्रशर के पीछे तालाब में […]

गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड दीप नगर निवासी अलेक्सियूस एक्का का पुत्र विवेक एक्का (13) की मौत रविवार सुबह 11 बजे तालाब में डूबने से हो गयी. वह डॉन बॉस्को स्कूल का छात्र था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था. विवेक अपने चार दोस्तों के साथ बरिसा टोंगरी क्रशर के पीछे तालाब में नहाने गया था. तभी विवेक डूब गया और उसकी मौत हो गयी.
हालांकि विवेक के तालाब में डूबने के बाद कुछ लोगों ने उसे तालाब से निकाला. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया. जहां चिकित्सक डॉ अजय कुमार भगत ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को सूचना मिलने पर एएसआइ अरविंद राम ने शव का पंचनामा कर व यूडी केस दर्ज किया़
इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतक का दोस्त नीरज टोप्पो ने बताया कि विवेक डॉन बॉस्को स्कूल के वर्ग आठवीं का छात्र था. विवेक के पिता सदर अस्पताल के यक्ष्मा विभाग में सरकारी कर्मी हैं. रविवार सुबह 10 बजे नीरज, विवेक, युजिन खलखो, अनमोल कुजूर व आशीष साइकिल से घूमने निकले. ये लोग पहले दाउद नगर गये.
जहां विवेक ने अपना मोबाइल किसी के घर में चार्ज करने के लिए छोड़ दिया. इसके बाद पांचों दोस्त साइकिल से नहाने के लिए बरिसा टोंगरी क्रशर के पीछे तालाब में गये थे. चार दोस्त तालाब के एक कोना में नहा रहे थे. जबकि विवेक तालाब के दूसरे छोर पर नहा रहा था.
नहाने के क्रम में वह फिसल कर गहरे पानी में जाकर डूब गया. जिसे उसके दोस्तों ने देखा, तो वह वहां से दौड़ते हुए पहुंचे. काफी प्रयास किया. लेकिन वह विवेक को गहरे तालाब से नहीं निकाल पाये. तालाब के एक दूसरे छोर पर क्रशर के कुछ कर्मी नहा रहे थे. वे लोग विवेक को डूबता देख कर भाग गये. तब नीरज ने विवेक के घर में इसकी सूचना दी.
तब विवेक के पिता व अमृत नामक युवक तालाब में घुस कर उसके शव को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलने पर काथलिक सभा गुमला के अध्यक्ष सेत कुमार एक्का, स्कूल के शिक्षक विजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने घटना की जानकारी लेकर मृतक के परिजनों को ढ़ाढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >