शहर में घुस कर अपराधियों ने मारी गोली, ईंंट भट्ठा मालिक के बेटे की गोली मार कर हत्या

गुमला : गुमला शहर के जानेमाने ईंट भट्ठा व्यवसायी पालकोट रोड निवासी सत्यनारायण साहू के बेटे अमन कुमार (15) की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. सीने में गोली मारी गयी है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल अमन को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत […]

गुमला : गुमला शहर के जानेमाने ईंट भट्ठा व्यवसायी पालकोट रोड निवासी सत्यनारायण साहू के बेटे अमन कुमार (15) की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. सीने में गोली मारी गयी है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल अमन को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
मृतक संत स्टीफन स्कूल गुमला में 10वीं कक्षा का छात्र था. घटना सोमवार की रात आठ बजे की है. घटना के बाद अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी थी. हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश भी है, क्योंकि अपराधियों ने शहर में घुस कर घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि घर के बाहर गलियारे में अमन को किसी ने गोली मार दी और फरार हो गये. उस समय सत्यनारायण शहर में किसी काम से आये हुए थे. किसी ने बताया कि अमन गलियारे में गिरा हुआ है.
इस सूचना पर सत्यनारायण घर पहुंचे. उन्होंने तुरंत अपने बेटे को उठा कर पहले साहू अस्पताल ले गये. वहां से गुमला सदर अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पिता सत्यनारायण ने कहा कि किसने गोली मारी है, इसका पता नहीं चला है. लेवी मांगे जाने की सूचना से भी उन्होंने इंकार किया है. इधर, घटना की सूचना पर थानेदार राकेश कुमार पहुंचे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >