पति ही निकला सहिया रुनिया का हत्यारा

गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली डाड़टोली निवासी सहिया रुनिया कुजूर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. रुनिया की हत्या उसके पति करमा कुजूर ने ही की है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में करमा ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. […]

गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली डाड़टोली निवासी सहिया रुनिया कुजूर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. रुनिया की हत्या उसके पति करमा कुजूर ने ही की है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में करमा ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. मंगलवार को आरोपी को जेल भेजा जायेगा.
ज्ञात हो कि गत 21 अक्तूबर को रुनिया कुजूर की गला दबा कर व पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी थी. घटना की रात सहिया अपने पति के लिए खाना पहुंचाने खेत गयी थी. खेत से घर लौटने के बाद वह मांझाटोली डाड़टोली बस्ती के अखाड़ा में नवाखानी पर्व मनाने गयी थी. पर्व मना कर घर लौटने के दौरान मांझाटोली क्रशर के समीप पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी गयी थी. मंगलवार को आरोपी को जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >