कसपोड़या गांव की महिलाओं ने किया शिव मंदिर में जलाभिषेक, इंद्र भगवान को मनाने के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है. फसलों की स्थिति देख किसानों की चिंता बढ़ गयी है. अच्छी बारिश के लिए रूठे इंद्र भगवान को मनाने के लिए कसपोड़या गांव की महिलाओं ने गांव के देवी मंडप व प्राचीन शिवलिंग में जलाभिषेक कर भगवान से […]

घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है. फसलों की स्थिति देख किसानों की चिंता बढ़ गयी है. अच्छी बारिश के लिए रूठे इंद्र भगवान को मनाने के लिए कसपोड़या गांव की महिलाओं ने गांव के देवी मंडप व प्राचीन शिवलिंग में जलाभिषेक कर भगवान से प्रार्थना की. महिलाओं ने बताया कि गांव का यह मंदिर प्राचीन है.
जब भी बारिश का संकट उत्पन्न होता है, तब हम सभी देवी मंडप व शिवलिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं और हमारी मनोकामना पूरी होती है. गांव के ही कार्तिक टाना भगत ने बताया कि पूरे इलाके में बारिश कई दिनों से नहीं हुई है. फसल हरी भरी है, लेकिन बारिश के अभाव में फसल सूखने के कगार पर पहुंच गयी है.
कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है. यदि फसल बर्बाद हो जाती है, तो किसान कर्ज के बोझ तले दब जायेंगे. भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. इसे देखते हुए कसपोडिया गांव की सैकड़ों महिलाओं ने गांव के डाढ़ी से जल उठा कर प्रसिद्ध देवी मंडप व प्राचीन शिवलिंग में जलाभिषेक किया.
इस दौरान महिलाओं ने गांव में आस्था से जुड़ी कई और अन्य जगहों पर भी पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पारंपरिक विधि विधान से सरना पद्धति से गांव के ही इंदुवा पाहन व गंगु पाहन द्वारा कराया गया. ज्ञात हो की बारिश के अभाव में खेतों में में दरारें आ गयी है और फसल सूखने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >