नप में दस्तावेज से छेड़छाड़ की जांच, आइओ ने की पूछताछ

गुमला : गुमला नगर परिषद में दस्तावेज की चोरी कर छेड़छाड़ की जांच शुरू हो गयी है. गुमला सदर थाना के आइओ सहायक अवर निरीक्षक कमलेश प्रसाद ने सोमवार को नगर परिषद पहुंच कर कई लोगों से पूछताछ की. श्री प्रसाद ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामाशंकर राम से कई बिंदुओं पर जानकारी ली. […]

गुमला : गुमला नगर परिषद में दस्तावेज की चोरी कर छेड़छाड़ की जांच शुरू हो गयी है. गुमला सदर थाना के आइओ सहायक अवर निरीक्षक कमलेश प्रसाद ने सोमवार को नगर परिषद पहुंच कर कई लोगों से पूछताछ की. श्री प्रसाद ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामाशंकर राम से कई बिंदुओं पर जानकारी ली.
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले गुमला नगर परिषद के रेकॉर्ड रूम का दरवाजा का ताला तोड़ा गया था. साथ ही उक्त रूम में रखे अलमीरा को भी तोड़ कर कुछ कागजात इधर-उधर किया गया था, जिसकी प्राथमिकी नगर परिषद के अधिकारी ने थाने में दर्ज करायी है. इधर, मोहम्मद मिन्हाज ने आरोप लगाया है कि एक वार्ड पार्षद ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
इसकी प्राथमिकी भी दर्ज है. वहीं अपने ऊपर लग रहे आरोपों के बाद वार्ड पार्षद ने कहा कि मेरे ऊपर लगाया जा रहा आरोप झूठा है. चोरी कोई और करा रहा है, लेकिन इसमें मुझे फंसाया जा रहा है. इस पूरे प्रकरण में नगर परिषद के कुछ अधिकारी भी मिले हुए हैं. वे लोग मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >