बंगरू में कांग्रेसियों ने ग्रामीणों को बतायी सरकार की नाकामियां

गुमला : जिला कांग्रेस असंगठित कामगार के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कई गांवों का दौरा किया गया. गुमला प्रखंड के बंगरू गांव में एक जनसभा की गयी. सभा में मुख्तार आलम ने मौजूदा सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए ग्रामीणों से कहा कि आम जनता बिजली-पानी के लिए […]

गुमला : जिला कांग्रेस असंगठित कामगार के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कई गांवों का दौरा किया गया. गुमला प्रखंड के बंगरू गांव में एक जनसभा की गयी. सभा में मुख्तार आलम ने मौजूदा सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए ग्रामीणों से कहा कि आम जनता बिजली-पानी के लिए त्रस्त है.
सरकार विदेश यात्रा पर मस्त है. अमृता भगत ने कहा कि आज देश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है. आये दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. दो दिन पहले की बात है हरियाणा की एक बेटी जो पढ़ाई में टॉपर थी. उसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ. आरोपी खुले आम घूम रहे हैं. सरकार गांधारी बन कर बैठी है.
सभा को इम्तियाज व कलाम ने भी संबोधित किया. वहीं ग्रामीणों ने गांव की कुछ ज्वलंत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. जिसे जिला कांग्रेस डीसी से मिल कर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास करेगी. मौके पर मीडिया सेल के मो इम्तियाज, कलाम आलम, शैलेश बाखला, धीरज बाड़ा, मुखिया पतराज टोप्पो, बसंती देवी, पैरो कुमारी, करणी देवी, देसो देवी, मीरा देवी, अंजनी बाड़ा, सुमित्र खड़िया सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >