बसिया में मधुमक्खी काटने से पुत्र की मौत, पिता गंभीर

बसिया : कामडारा थाना क्षेत्र के पारही गांव में मधुमक्खी के काटने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, पारही निवासी कृष्णा गोप अपने तीन वर्षीय बेटे राजकुमार गोप को लेकर स्थानीय जंगल की ओर भैंस चराने गया हुआ था. सुबह 10 बजे मधुमक्खियों के एक दल ने पिता-पुत्र पर हमला कर […]

बसिया : कामडारा थाना क्षेत्र के पारही गांव में मधुमक्खी के काटने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, पारही निवासी कृष्णा गोप अपने तीन वर्षीय बेटे राजकुमार गोप को लेकर स्थानीय जंगल की ओर भैंस चराने गया हुआ था. सुबह 10 बजे मधुमक्खियों के एक दल ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये.
इस हमले के बाद दोनों किसी तरह बचते बचाते घर की तरफ आये. शुरू में परिजन इस मामले की गंभीरता का आकलन नहीं कर सके, परंतु जब पिता-पुत्र की स्थिति बिगड़ने लगी, तब उन्हें अपराह्न चार बजे के करीब बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, समाचार लिखे जाने तक कृष्णा गोप की हालत नाजुक बनी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >