लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण

गुमला : सदर प्रखंड प्रशासन गुमला के तत्वाधान में मंगलवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में जहां सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों के लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा का वितरण किया गया, वहीं स्टॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा […]

गुमला : सदर प्रखंड प्रशासन गुमला के तत्वाधान में मंगलवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में जहां सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों के लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा का वितरण किया गया, वहीं स्टॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा किया गया.
साथ ही प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत ग्रामीणों का खाता खोला गया और जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा किया गया. इसके अलावा सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही उजाला योजना के तहत एलइडी ब्लब का वितरण किया गया. इससे पूर्व सदर बीडीओ शंकर एक्का, उपप्रमुख सिकंदर सिंह, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >