ट्रक की चपेट में आने से हुई छात्र की मौत

घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना के इटकिरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के छात्र छह वर्षीय प्रतीक उरांव को बॉक्साइट ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना दिन के करीब 12 बजे की है. घटना से गुस्साये लोगों ने ट्रक चालक को धर दबोचा और जम कर उसकी पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची […]

घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना के इटकिरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के छात्र छह वर्षीय प्रतीक उरांव को बॉक्साइट ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना दिन के करीब 12 बजे की है. घटना से गुस्साये लोगों ने ट्रक चालक को धर दबोचा और जम कर उसकी पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से उसे मुक्त कराया.

इसी बीच ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और ठोकर बनाने की मांग को लेकर गांव के समीप रांची-नेतरहाट मार्ग दिन के 12 से 4.30 बजे तक जाम रखा. इधर, प्रशासन ने मृतक के परिवार को तत्काल पांच हजार नकद व 50 किलो चावल दिया. आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. बताया जा रहा है कि प्रतीक सड़क के किनारे खड़ा था, तभी एक बॉक्साइट ट्रक ने छात्र को अपनी चपेट में लिया. बच्चे को चपेट में लेने के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर उसे धर दबोचा.

बॉक्साइट ट्रकों की रफ्तार नहीं हो रही कम, हर सप्ताह होते हैं हादसे
मृतक का पिता मजदूरी करने हिमाचल गया है
मृतक का पिता छोटे उरांव हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गया है. मृतक की मां प्रतिमा देवी घर में बच्चे की देखरेख करती थी. मृतक की एक बड़ी बहन माधिका कुमारी व छोटा भाई आयुष कुमार घर पर है. बच्चे की मौत पर मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
घाघरा (गुमला) : घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड का रूट एक्सीडेंटल जोन है. इस क्षेत्र में सबसे अधिक बॉक्साइट ट्रकों से हादसे होते हैं. इटकिरी गांव के छह वर्षीय प्रतीक उरांव को बाॅक्साइट ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रक को लेकर लोहरदगा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान प्रतीक को सड़क के किनारे अपनी चपेट में लिया,
जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने खदेड़ कर ड्राइवर को पकड़ा और जम कर धुनाई की. घटना की सूचना मिलते ही थानेदार मणिलाल राणा पुलिस के साथ पहुंचे और ड्राइवर को ग्रामीणों की चंगुल से मुक्त कराया. इसके बाद ग्रामीण रांची-नेतरहाट मुख्य पथ जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि इटकिरी गांव में दो ब्रेकर था, जिसे जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी से खोद कर हटवा दिया गया. इसी कारण दुर्घटना घटी है. आये दिन इस तरह की घटना घटती रहती है. जिस जगह दुर्घटना हुई है, वहां सड़क के किनारे विद्यालय है. कई बार ब्रेकर बनवाने के लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर प्रखंड प्रशासन तक को आवेदन दिया गया है, लेकिन आज तक यहां ब्रेकर नहीं बनाया गया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपया मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व पीएम आवास योजना देने की मांग कर रहे थे. घटनास्थल पर सीओ दिनेश गुप्ता, कर्मचारी राजेश कुमार, सावित्री कुमारी व थानेदार मणिलाल राणा ने जाम कर रहे लोगों को समझाया. इसके बाद अपराह्न करीब 4:30 बजे जाम हटा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >