उर्सुलाइन कॉन्वेंट गुमला : 88 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
गुमला : इंटरमीडिएट कला संकाय की परीक्षा में गुमला के उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका इंटर स्कूल से 88 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि 137 छात्राएं द्वितीय श्रेणी व 33 छात्राएं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं. वहीं स्कूल मैनेजमेंट ने स्कूल के टॉप टेन छात्राओं की सूची जारी कर दी है. जिसमें शीतल तिर्की को 373, नेहा कुमारी को 346, क्रीति मिंज को 345, सनिला कुमारी को 344, श्रुति कुमारी नंदा को 343, उमा कुमारी गोप को 343, रेशमा टोप्पो को 341, प्रीति कुमारी को 340, अनूप इंदवार को 340 व सोनिया नायक को 338 अंक प्राप्त हुआ है. स्कूल की प्राचार्या सिस्टर हिरमीला ने सभी सफल छात्राओें को बधाई दी है.
