लातेहार : बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़, चार जवान शहीद

गारू (लातेहार) : झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ पर मंगलवार को पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. नक्सलियों की ओर से लैंड माइंस ब्लास्ट किया गया. घटना में झारखंड जगुआर के चार जवान शहीद हो गये. कई अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. जानकारी के अनुसार, बारेसाढ़ थाना […]

गारू (लातेहार) : झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ पर मंगलवार को पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. नक्सलियों की ओर से लैंड माइंस ब्लास्ट किया गया. घटना में झारखंड जगुआर के चार जवान शहीद हो गये. कई अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है.

जानकारी के अनुसार, बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के कुजरूम में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी. मंगलवार को करीब चार बजे कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ व जिला बल के जवान जैसे ही बूढ़ा पहाड़ की ओर गये 100 की संख्या में मौजूद हार्डकोर नक्सलियों ने हमला कर दिया. दोनों ओर से भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने करीब आधा दर्जन लैंड माइंस ब्लास्ट किया. इसकी चपेट में आने से चार जवान मौके पर ही शहीद हो गये.
झारखंड जगुआर के थे शहीद जवान
मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने किया लैंड माइंस ब्लास्ट
कई जवानों के घायल होने की सूचना
शाम चार बजे हुई मुठभेड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >