विद्यार्थी इंतजार करते रहे, आठ बजे तक नहीं खुला स्कूल

समय से नहीं खुलता स्कूल, छात्र हैं परेशान घाघरा : एसएस हाई स्कूल व प्लस टू स्कूल में नियमों की अनदेखी की जा रही है. जैसा प्राचार्य चाहते हैं, वैसे ही विद्यालय चलता है. यह आरोप स्कूल के बच्चों ने ही लगाया है. मामला तब प्रकाश में आया, जब स्कूल मंगलवार को आठ बजे तक […]

समय से नहीं खुलता स्कूल, छात्र हैं परेशान

घाघरा : एसएस हाई स्कूल व प्लस टू स्कूल में नियमों की अनदेखी की जा रही है. जैसा प्राचार्य चाहते हैं, वैसे ही विद्यालय चलता है. यह आरोप स्कूल के बच्चों ने ही लगाया है. मामला तब प्रकाश में आया, जब स्कूल मंगलवार को आठ बजे तक नहीं खुला. प्रतिदिन की तरह स्कूल खुलने का समय 6:30 बजे है. विद्यार्थी सुबह छह बजे से स्कूल प्रांगण में आकर स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आठ बजे तक स्कूल का मेन गेट नहीं खुला. इस कारण स्कूल के बाहर सड़क के किनारे सभी विद्यार्थी खड़े होकर शिक्षक व शिक्षिकेतर कर्मियों के आने का इंतजार करने लगे.
काफी विलंब होने के बाद जब स्कूल नहीं खुला, तो स्थानीय ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई. विद्यार्थियों ने बताया कि 6:30 बजे स्कूल के खुलने का समय है, लेकिन आठ बजे तक स्कूल नहीं खुला. धूप जब तेज होने लगी, तो परेशानी बढ़ने लगी. इसके बाद हमलोगों ने ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी. वहीं विद्यार्थी स्कूल नहीं खुलने से नाराज दिखे. स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मी मेहरून निशा आठ बजे आकर कार्यालय कक्ष खोल रही थी. पूछने पर उन्होंने बताया कि चाबी हमारे पास नहीं थी. इस कारण स्कूल हम नहीं खोल पाये. वहीं 8:30 बजे तक स्कूल की एचएम प्रभा कुमारी के अलावा कोई भी शिक्षक, शिक्षिकाएं स्कूल नहीं पहुंचे थे. इस पूरे मामले की शिकायत सांसद प्रतिनिधि अनिल प्रसाद पप्पू ने डीसी से मिल कर करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >