प्रतिनिधि, गुमला गुमला के वृंदा पंचायत बहवारटोली निवासी मनोज उरांव की मुंबई में संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. मजदूरी करने वाले मनोज बीते शुक्रवार गोवा कमाने निकले थे, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनका शव मुंबई के एक सुनसान इलाके में मिला. पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि परिजन इसे हत्या मान रहे हैं. शव बिजली के खंभे से लटका था, मगर पैर जमीन को छू रहे थे. शरीर पर खून के धब्बे, गहरे जख्म और टूटा हुआ हाथ साजिश की ओर इशारा करते हैं. मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि टैसेरा गांव की एक युवती ने मनोज को मुंबई बुलाया था और घटना के बाद उसका मोबाइल बंद है. साथ गये दो मजदूरों का भी कोई पता नहीं है. आर्थिक तंगी के कारण परिवार अंतिम दर्शन तक नहीं कर सका और मुंबई पुलिस ने वहीं अंतिम संस्कार करा दिया.
रोटी की तलाश में गोवा के लिए निकला मनोज की मुंबई में मौत
रोटी की तलाश में गोवा के लिए निकला मनोज की मुंबई में मौत
