जंगली हाथियों का उत्पात, दो घरों को किया ध्वस्त, फसल और अनाज चट

जंगली हाथियों का उत्पात, दो घरों को किया ध्वस्त, फसल और अनाज चट

भरनो. प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. शनिवार की रात एक जंगली हाथी ने डुबो भगत टोली निवासी प्रदीप महतो के घर को निशाना बनाते हुए उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. घटना के समय परिवार के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचायी. हाथी ने घर के अंदर रखे बक्से, अलमारी और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाने के साथ ही करीब तीन क्विंटल धान को भी चट कर दिया. इसके बाद हाथी ने डुबो गांव के ही खकसी टोली निवासी बोलो उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर वहां रखा दो क्विंटल धान बर्बाद कर डाला. रविवार को सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया जयराम उरांव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर क्षति का आकलन किया और सरकारी प्रक्रिया पूरी कर जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >