चिनिया : बीडीओ विजय कुमार ने बिचौलिया द्वारा प्रधानमंत्री अवास निर्माण लाभुक से जबरन अवैध पैसा वसूली करने के मामले में तीन बिचौलियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ गुरुवार को इस मामले से संबंधित प्रभात खबर ने विस्तार से समाचार प्रकाशित किया था. इस मामले में बरवाडीह पंचायत के ग्राम सिगसिगा कला जिन तीन बिचौलियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उनमें मंदीप यादव, अजय यादव व गिरिजा यादव शामिल है़
जानकारी के अनुसार उपरोक्त बिचौलियों द्वारा प्रधानमंत्री अावास लाभुक से 500 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वसूली धमकी देकर की जाने की पुष्टि होने के बाद ही बीडीओ के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि बीडीओ ने बिचौलिया के विरोध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिये थे. उनके आवेदन के आलोक में तीन लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 13/18 के तहत दर्ज किया गया है़ थाना प्रभारी ने कहा कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी़
