बिरकेरा से दो अपराधी गिरफ्तार दो कट्टा समेत हथियार बरामद

असरो तेतरटोली गांव के अर्जुन यादव व पंडरिया पहाड़टोली निवासी संजय खड़िया उर्फ अनिल खड़िया शामिल सिसई (गुमला) : सिसई पुलिस थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ में शामिल होने जा रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें असरो तेतरटोली गांव के अर्जुन यादव व पंडरिया पहाड़टोली निवासी संजय खड़िया उर्फ अनिल […]

असरो तेतरटोली गांव के अर्जुन यादव व पंडरिया पहाड़टोली निवासी संजय खड़िया उर्फ अनिल खड़िया शामिल

सिसई (गुमला) : सिसई पुलिस थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ में शामिल होने जा रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें असरो तेतरटोली गांव के अर्जुन यादव व पंडरिया पहाड़टोली निवासी संजय खड़िया उर्फ अनिल खड़िया शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के पास से दो कट्टा, 15 कारतूस, छह पीस मोबाइल सेट, एक बिडोलिया व छह सिम बरामद किया है. गुरुवार को दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. इस आशय की जानकारी एसपी अंशुमन कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली थी कि सिसई थाना के बिरकेरा पहाड़ के पास कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं. इसी सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया.
दल में शामिल पुलिस कर्मियों ने छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने 18 अप्रैल को बिरकेरा में जोन्हा खड़िया व 22 अप्रैल को असरो बनटोली के जंगल में दिलीप साहू की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करवाया है. अभियुक्त अर्जुन यादव पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है. दोनों अभियुक्त पीएलएफआइ से जुड़ने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा. इन दोनों अपराधियों के साथ अन्य दो अपराधी थे. इनके नाम विनय सिंह व जगरनाथ गोप हैं, लेकिन पुलिस को देख कर ये दोनों भाग गये.
पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. छापामारी में थानेदार उपेंद्र कुमार महतो, सअनि राजेश्वर प्रसाद यादव, हवलदार सीताराम हासदा, आरक्षी नवनीत कुमार व गृह रक्षा वाहिनी के श्याम किशोर सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >